भारत सरकार ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है.

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सुरत गुजरात प्लानेट न्यूज

केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई गज़ट अधिसूचना में कहा गया है, “जबकि, 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी, तत्पश्चात उस समय की सरकार द्वारा सत्ता का घोर दुरुपयोग किया गया और भारत के लोगों को ज़्यादतियां और अत्याचार किए गए.”

“और जबकि भारत के लोगों को भारत के संविधान और भारत के लोकतंत्र पर दृढ़ विश्वास है; इसलिए, भारत सरकार ने आपातकाल की अवधि के दौरान सत्ता के घोर दुरुपयोग का सामना और संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया है.”

“और भारत के लोगों को, भविष्य में, किसी भी तरह से सत्ता के घोर दुरुपयोग का समर्थन नहीं करने के लिए पुन: प्रतिबद्ध किया है.”

 

 

 

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई