ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सभी ब्लॉकों में शिक्षकों ने दिया का ज्ञापन

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शिक्षकों ने जहां प्रदर्शन किया, वहीं आज गुरुवार को फिर से शिक्षकों ने ज्ञापन दिया।

स्कूल की छुट्टी के बाद तीन बजे फिर बैठक है। यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्रपाल ने बताया कि तीन बजे हमारी आगे की मीटिंग होनी है।यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन)के नेतृत्व में सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से जनपद के सभी ब्लॉकों में मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें BRC रामनगर संगठन के पदाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जगदीश कुमार को ज्ञापन सौंपा।

यूटा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि हमें भी अन्य विभागों की तरह 30 EL, 15 हॉफ डे CL, महीने में चार दिन की देरी होने पर एक सीएल समायोजित की जाए। शिक्षकों को बारिश में 90 किमी दूर जाना पड़ रहा है।विभागीय कार्य जैसे विद्यालय से संबंधित खाते के संचालित हेतु बैंक जाने मिड डे मील की व्यवस्था में अर्ध अवकाश की व्यवस्था की जाए।

आंधी, बरसात, बाढ़, जाम, राजनीतिक व धार्मिक आयोजन को लेकर मार्ग अवरुद्ध होने जैसी स्थिति में शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति से छूट प्रदान की जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा विरोध ऑनलाइन उपस्थिति को अस्पष्ट तरीके से लागू करने से है।सभी ब्लॉकों के शिक्षक एक साथ आए

ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि बरेली के सभी शिक्षक जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी बात रखेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यार्थ पाराशरी यूटा ब्लॉक संयोजक प्रदीप वर्मा, शशिकांत, अटेवा संरक्षक कृष्ण मुरारी, पवन दिवाकर गणेशपाल यादव, हरपाल वर्मा, रामकिशन मौर्य, मोहम्मद शारिक, नईम अख्तर, मोहित गंगवार रहे।

ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद गुर्जर की अध्यक्षता में सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश भारतीय को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ब्लॉक संरक्षक हेमंत मौर्य, ब्लॉक मंत्री अंकित राज, कुशल यादव, जूनियर शिक्षक संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा, पुष्कर उपाध्याय, राजेश्वरी मौर्य, अरविंद चौहान आशीष शर्मा मनीष कुमार रहे।

मझगवां में यूटा ब्लॉक अध्यक्ष अमर गौतम के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह नेहा आनंद, पूजा शुक्ला, रचना ठाकुर, आरती माथुर, अरविंद कुमार, रूपेंद्र सिंह, जैनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि देहात क्षेत्र में रास्ते तक बाढ़ से बह गए।

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई