सिर्फ बिना हेलमेट के चालकों के एक करोड़ से ज्यादा के चालान काटे भोपाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस विभाग तमाम अभियान चलाता है, इसके बावजूद शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है, बल्कि बढ़ती ही जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर शहरवासी हर साल वाहन चेकिंग में करोड़ों रुपए के चालान कटवाते हैं, परंतु नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से शहर में हर साल करीब तीन हजार सड़क हादसे होते हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते है।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने जितने चालान काटे थे ।इस वर्ष साल पांच महीने में ही उससे ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं।

भोपाल में 40 से अधिक स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग करती है। वर्ष 2023 में पुलिस ने चालानी कार्रवाई करते हुए हेलमेट, सीटबेल्ट और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे मामलों में 50 हजार से ज्यादा चालान काटे थे। वहीं इस साल अब तक मई के महीने में ही पुलिस ने इस आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है।

ट्रैफिक थाना पुलिस के अनुसार पिछले पांच वर्षों में यह कार्रवाई सबसे तेज है। कोरोना के बाद 2022 में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले बढ़े थे। वहीं 2023 में इनमें कुछ गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल शहरवासियों ने ट्रैफिक नियमों की ऐसी धज्जियां उड़ाई की पांच महीने में ही रिकार्डतोड़ चालान कट गए।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।