भोपाल ।भोपाल शहर में शाहजनाबाद पुलिस ने भारी मात्रा अवैध तरीके से शराब ले ऑटो के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहजनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि 05.07.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक हरे पीले कलर का सवारी आटो से भारी मात्रा मे अवैध रुप से शराब परिवहन हेतु व्हीआईपी गेस्ट हाउस से होते हुए ईदगाह हिल्स के रास्ते सिटी मे सप्लायी हेतु आ रहा है ।जिसे समय रहते नही पकड़ा गया तो वह लोग उस शराब को कही ठिकाने लगा देंगे। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा कार्यवाही हेतु ईदगाह हिल्स चौकी के पास स्टाफ के साथ चेकिगं प्रारंभ कर संदिग्ध आटो को पकड़ा जिसमे 34 वर्षीय ,अब्बास नगर निवासी विलियम एलबर्ट पिता एलबर्ट नॉरिस और 18 वर्षीय अब्बास नगर निवासी अंकुश एलबर्ट पिता विलियम एलबर्ट को सवारी आटो क्रमांक MP04ZR9311 के साथ रंगेहाथ पकड़ा ।पुलिस द्वारा जब उस ऑटो की तलाशी ली गई तो उसमे तीन सफेद आरेन्ज कलर की बोरियो में देशी मदिरा प्लेन सफेद के 350 सीलबंद क्वार्टर मिले जिसकी कुल मात्रा 63 लीटर अवैध शराब किमती करीबन 24500/- रुपये जप्त की गई। एवं आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस ने आगे बताया कि समय समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध रुप से शराब विक्रय करने वाले अपराधियों को पकड़ने के दिशा निर्देश दिए जाते है।
शाहजहाँनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि दोनो आरोपियों को पकड़कर सवारी आटो क्रमांक MP04ZR9311 किमती करीबन 225000 रुपये जो कुल किमती 249500 रुपये को विधिवत जप्त कर अपराध 402/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



