बरेली फायरिंग कांड अपडेट : ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू ,होटल के बाहर तैनात बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू,भारी पुलिस फोर्स तैनात ।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बरेली । पीलीभीत बाईपास पर हुए बवाल के मुख्य आरोपी राजीव राना पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है।बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उसके सिटी स्टार होटल के बाहर बुलडोजर खड़े करदिए गए। किसी भी समय उसके होटल पर बुलडोजर चल सकता है। समयदेने के बाद भी आरोपी पक्ष बीडीए को होटल का नक्शा भी नहींदिखा पाया। जिसके बाद बीडीए की तरफ से नोटिसभेजा गया।बरेली में हुए बवाल प्रकरण अब आरोपी राजीव राना कासिटी स्टार होटल आवासीय भूखंड पर बना है। आरोपी पक्ष उसका नक्शा भी नहीं दिखा सका।ऐसे में बीडीए होटल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। अब बीडीए ने राना के होटल परकार्रवाई कर दी है। राना के होटल के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।कार्रवाई से पहले आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया। अफसरों की मौजूदगी में सुबह 10:40 बजे उसके मकान और होटल का ताला तोड़ गया। इसके बाद मजदूरों ने होटल केअंदर तोड़ना शुरू कर दिया। बवाल के बाद जिला प्रशासन केनिर्देश पर बीडीए व राजस्व विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में सिटी स्टार औरसीके वैली होटल का नाम सामने आया। पुलिस की जांच मेंपता चला कि दोनों होटलों में आरोपियों के ठहरने और पार्टी का इंतजाम राजीव राना नेकिया था। मंगलवार को सिटी स्टार होटल, सीके वैली, संजयनगर में दुकान व उसके मकान की पैमाइशकी गई। इसमें सामने आया कि सिटी स्टार होटल आवासीयभूखंड पर बना है। आरोपी पक्ष उसका नक्शा भी नहीं दिखा सका। अब बीडीए ने राजीव रानापक्ष को नोटिस जारी किया। सिटी स्टार होटल के आसपास होनेवाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए 24 घंटे होमगार्डों व सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। बीडीए के अधिकारियों ने भी इज्जतनगर पुलिस से तालमेल बैठाना शुरू कर दिया।बीडीए यदि बृहस्पतिवार को कार्रवाई करता है तो उसमें मजिस्ट्रेट, बीडीए के आलाधिकारी, भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल मौजूद रहेंगे।बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमारराजीव राना के मामले में संपत्तियों की जांच को लेकर बुधवार देर रात तक ऑफिस मेंही डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवारको टीम तीनों होटलों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर सकती है। देर रात तक इसकी रणनीति तैयार की जाती रही।

बीडीए योगेंद्र कुमार ने बताया कि विपक्षी सिटीस्टार होटल का नक्शा नहीं दिखा पाएं हैं। इसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गयाहै। अब इसमें अग्रिम कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
होटल पर बुलडोजर चलते ही राजीव राणा का सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबे के पास बीती 22 जून की सुबह गोलीकांड को अंजाम देकर कानून को चुनौती देने वाले सभी आरोपियों पर पुलिस-प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गईं हैं। जिनमें से मुख्य आरोपी राजीव राणा पर गुरुवार सुबह को बीडीए ने भारी पुलिस की मौजूदगी में तगड़ी कार्रवाई की और उसके होटल पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया।
जिसके कुछ ही घंटों में गोलीकांड के बाद से फरार बिल्डर राजीव राणा अपने परिवार समेत मौके पर पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई। इस दौरान उसकी बेटी और पत्नी ने बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में हंगामा भी किया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।