Hindi Cricket HindiT20 World Cup 20सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की हार के दर्द में बेबाकी से सच बोल गए राशिद खान, बताया- कहां है कमी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

SA vs AFG Semi Final 1: अफगानिस्तान की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन यहां 56 रनों पर ऑलआउट होते ही उसकी उम्मीदों ने दम तोड़ दिया.

SA vs AFG Semi Final T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हारकर अफगानिस्तान खिताब की दौड़ से बाहर हो गया है. उसे यहां 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बैटिंग के लिए मुश्किल पिच पर अफगान बल्लेबाज मुंह की खाई और उसका सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाया. इस हार के बाद कप्तान राशिद खान ने कहा कि हम साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम के खिलाफ अपनी यह हार स्वीकार करते हैं.

इसके साथ ही राशिद ने यहां खुलकर बताया कि उनकी टीम बहुत शानदार कर रही है लेकिन अभी भी उसे खेल के कुछ विभाग में सुधार की जरूरत है और वह अगली बार और भी मेहनत करके खुद को सफल बनाने की कोशिश करेगी. अफगानिस्तान की इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद उसके कप्तान ने कहा, ‘बतौर टीम यह हमारे लिए मुश्किल है. हम जो चाहते थे उससे बेहतर कर सकते थे लेकिन परिस्थितियों ने हमारा बिल्कुल साथ नहीं दिया. लेकिन यही टी20 क्रिकेट है, आपको सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘साउथ अफ्रीका ने शानदार बॉलिंग की. आपको अच्छी शुरुआत की दरकार होती है. लेकिन हम दुर्भाग्यशाली रही कि मुजीब चोटिल थे. लेकिन हमारे सीमर्स यहां तक कि नबी ने भी नई गेंद से शानदार बॉलिंग की. इसने बतौर स्पिनर हमारा काम आसान कर दिया. हम यह स्वीकार करते हैं कि हम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम से हारे हैं.’

राशिद खान ने कहा, ‘यह हमारे लिए बस शुरुआत भर है, हममें भरोसा और विश्वास है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं. हम इस टूर्नामेंट से जो लेकर जा रहे हैं वह भरोसा है. हम बस अपनी प्रक्रिया जारी रखना चाहते हैं. हम जानते हैं कि हमारे पास कौशल है, यह बस मुश्किल और दबाव भरी परिस्थितियों को संभालने का मामला है.’

उन्होंने यहां जोर देकर कहा, ‘टीम को कुछ और काम करने की जरूरत है, खासतौर से हमारे मिडल ऑर्डर को जो पारी को गहराई तक ले जा सके. जैसा मैंने कहा कि यह हमारी टीम के लिए सीखने का मौका है और हमने अब तक अच्छे रिजल्ट्स हासिल किए हैं. लेकिन हम वापसी करेंगे और पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे खासतौर से अपने बैटिंग विभाग में.’

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।