पेपर लीक मामले का भंडाफोड़: अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले के तीन प्रमुख आरोपी दबोचे गए

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पेपर लीक मामले का भंडाफोड़: अब तक 396 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस भर्ती मामले के तीन प्रमुख आरोपी दबोचे गए

यूपी में सिपाही भर्ती और आरओ-एआरओ परीक्षा में पेपर लीक का खुलासा हो गया है। यूपी डीजीपी ने कहा कि मामले में अब तक 396 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिपाही भर्ती पेपर लीक के मास्टरमाइंड को भी दबोच लिया गया है।

UP STF arrested 10 people in Sipahi Bharti paper leak case.

यूपी में पुलिस भर्ती व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। यूपी डीजीपी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय व अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया था। मामले के तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मास्टर माइंड की तलाश जारी है।

गाजियाबाद से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इस गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके जरिए पेपर छपकर आने थे।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई