प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में देश भर में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रधान मंत्री ने ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का भी उद्घाटन किया। द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी।

विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम से देशवासियों को विकास की नई सौगात दी। पीएम मोदी ने 16 राज्यों को कुल 114 सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। एक लाख करोड़ से अधिक की लागत की 114 परियोजना जनता को समर्पित की। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड को राष्ट्र के लिए समर्पित किया।
द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को बेहतर बनाने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 43 किलोमीटर लंबा शामली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग और भिवानी-हांसी रोड के विस्तारीकरण की आधारशिला रखी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
पांच साल तक पीटते रहते थे डुगडुगी: मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे। वहीं भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास और लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा।
‘इतने कम समय में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण’
‘एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास’
‘एक समय था, जब शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से बचते थे’
21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है: पीएम
‘मैं छोटा नहीं सोच सकता, न ही मैं छोटे सपने देखता हूं’
‘आज का भारत प्रगति की गति से समझौता नहीं कर सकता’
देश में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम: पीएम
कांग्रेस और उसके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला: पीएम
‘नकारात्मकता और केवल नकारात्मकता ही कांग्रेस की असली विशेषता है’
Author: planetnewsindia
8006478914