संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी में रही विज्ञान दिवस की धूम

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

संविलियन विद्यालय बिजलीघर सासनी में विज्ञान दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक रसायन विज्ञान प्रवक्ता डीपी सिंह केएल जैन इंटर कॉलेज ने व इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया । विज्ञान शिक्षक अनिल कुमार व श्रीमती सतना के नेतृत्व में सामान्य विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 15 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल, शील्ड देकर सम्मानित किया। जिसमे प्रथम स्थान रश्मि कुमारी, द्वितीय स्थान कु. सादिका, तृतीय स्थान राधिका, नन्दिनी, वशिका ने संयुक्त रुप प्राप्त किया। वरिष्ठतम अध्यापिका श्रीमती सुनीता देवी, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजकुमारी ने बच्चांे का अपने उद्बोधन से उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में श्रीमती पूनम शर्मा जी, श्री रंजीत सिंह जी, श्री गौरव कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS