स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान डी एम से की शिकायत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

सासनी। अमृत महोत्सव के दौरान शान द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महापुरुषों की यादगार बनाए रखने के लिए ग्राम सचिवालय पंचायत घर गांव में बने प्राथमिक विद्यालयों पर उन महापुरुषों के नाम अंकित करने का निर्णय लिया है। जिसके अनुसार गांव खेड़ा फिरोजपुर के ठाकुर रूपराम सिंह जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए हर प्रकार सहयोग किया। जिसके चलते गांव खेड़ा फरजीपुर में प्रमुख जगहों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रूपराम सिंह का नामांकित कर दिया गया। और बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की कुछ देर बाद कुछ अराजक तत्वों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर रूम राम सिंह के नाम को लिखी हुई जगह पर कालिख पोत दी। जिसकी शिकायत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र ने डी एम श्रीमती अर्चना वर्मा से की है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र सुरेंद्र कुमार सिंह ने डीएम को शिकायत करते हुए कहा है कि उनके बाबा स्वर्गीय रूपराम सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए कई बार जेल गए। स्वर्गीय श्री रूपराम सिंह निवासी खेड़ा फिरोजपुर पोस्ट ततारपुर ब्लॉक एवं तहसील सासनी जनपद हाथरस के स्वतंत्रता सेनानी थे इन्होंने देश की आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों की यातनाएं सही और कई बार जेल गए थे। और देश को आजादी दिलाई। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि शासन के निर्णयानुसार प्राथमिक विद्यालय पर उनका नाम अंकित किया गया। जिस पर कुछ अराजक तत्वों ने विद्यालय पर अंकित नाम पर कालिख पोतकर नामकरण समाप्त कर दिया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करनी हेतु डी एम से गुहार लगाई है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914