Delhi Weather: एनसीआर में कोहरे से कोहराम, ट्रेनों-गाड़ियों की रफ्तार थमी, कई उड़ानें रद्द; बारिश का भी अलर्ट

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:


Delhi Weather Today: दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। कोहरे की वजह से एनसीआर का यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।दिल्ली एनसीआर में कोहरे के अलावा ठंड और प्रदूषण का कहर जारी है। जहां दिल्ली समेत पूरा एनसीआर मंगलवार सुबह कोहरे की मोटी परत से ढका नजर आया। वहीं जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे की वजह से रफ्तार थम गई। ट्रेनों से लेकर गाड़ियों और उड़ानों पर इसका असर दिख रहा है। यात्री खराब मौसम की वजह से परेशान हैं।
भारतीय रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली आने और जाने वाली 19 ट्रेनें खराब मौसम और कोहरे की वजह से देरी से चल और पहुंच रही हैं।
दिल्ली समेत नोएडा और गाजियाबाद में भी कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। बीते सोमवार को दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914