पीएम मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे,हेलिकॉप्टर से अयोध्या

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पीएम मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे,हेलिकॉप्टर से अयोध्या का वीडियो बनाया, कुछ देर में प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि परिसर पहुंच गए हैं। सुबह साढ़े 10 बजे वे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या धाम का वीडियो बनाया। पीएम दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विधि-विधानों को पूरा करेंगे। इसके बाद 1 बजे वे सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर करीब 2:15 बजे वे श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित कुबेर टीला पर शिव मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। करीब 4 घंटे 35 मिनट के कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिन का अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने उपवास, जप और गो-पूजन किया। वे 11 दिन तक फर्श पर सोए और सिर्फ नारियल पानी, फल खाकर रहे। मोदी इस दौरान रामायण से जुड़े 4 राज्यों के 7 मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किए

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई