आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित नगर पंचायत के निकट बच्चा पार्क में सफाई मजदूरों ने एक आवश्यक बैठक आहूत कर पूर्व में गठित सफाई सफाई मजदूर संघ को भंग कर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा सासनी का गठन किया गया।
मंगलवार को आहूत बैठक में सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 19 दिसंबर को इस इकाई का गठन किया गया था। जिसमें प्रदीप बाल्मीकी को नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया। और अशोक चैहान को महासचिव पद से नवाजा गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रदीप बाल्मीकी को प्रदेश सचिव तथा अशोक चैहान को प्रदेश उपाध्यक्ष पदभार सौंपे जाने पर सभी सफाई मजदूरों ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान सभी सफाई मजदूर मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS