विश्व हिंदू परिषद सासनी व आर्य समाज सासनी के संयुक्त तत्वावधान में मंत्री श्री वेद प्रकाश भार्गव के नेतृत्व में स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वृहद हवन यज्ञ मे आहुति देकर किया गया तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष डॉ अमित भार्गव, प्रखंड मंत्री डॉ विकास सिंह तथा आर्य समाज प्रधान नरेश चंद्र वाष्र्णेेय ने स्वामी श्रद्धानंद जी के छवि चित्र के सामने दीप जलाकर तथा पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया। कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्यसमाज के संन्यासी थे। जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती की शिक्षाओं का प्रसार किया। उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव आम्बेडकर ने सन 1922 में कहा था कि श्रद्धानन्द अछूतों के महानतम और सबसे सच्चे हितैषी हैं। आज ही के दिन 23 दिसम्बर, 1926 को दिल्ली के नया बाजार स्थित उनके निवास स्थान पर अब्दुल रशीद नामक एक उन्मादी ने धर्म-चर्चा के बहाने उनके कक्ष में प्रवेश कर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष डा. अमित भार्गव ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने भारत शिक्षा प्रणाली का समर्थन किया और सर्वप्रथम गुरुकुल शिक्षा पद्धति का संचालन किया। कार्रक्रम में बनवारी लाल वर्मा, आर्य समाज प्रधान नरेश चंद्र वाष्र्णेय, विश्व हिंदू परिषद जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग, प्रशांत शर्मा, राजीव सिंघल, जयपाल कुशवाह, अर्चना शर्मा, विनय माहेश्वरी, अलका लवानियां आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त विहिप प्रखंड मंत्री डा. विकास सिंह ने किया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS