विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आज विद्यालय में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलामंत्री विपुल लुहाड़िया प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया।
गुरूवार को आयोजित कार्रक्रम में छात्र-छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता, तथा रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना आदि पर पोस्टर व निबंध बनाए। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारे दृढ़ संकल्प को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल है। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने और भाजपा जिला मंत्री विपुल लुहाड़िया ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत एक ऐसा समृद्ध, प्रगतिशील और समतावादी राष्ट्र है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, जितेन्द्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


