सभी स्कूलों को ईमेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया और शहर के सभी निजी स्कूल बंद करवा दिए गए।

जलालाबाद में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, संत कबीर गुरुकुल और एकमे पब्लिक स्कूल शामिल है। सभी स्कूलों को ईमेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया और शहर के सभी निजी स्कूल बंद करवा दिए गए।
फरीदकोट के छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
फरीदकोट के छह स्कूलों को मंगलवार सुबह खालिस्तान नेशनल आर्मी-बब्बर खालसा के नाम से ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने सभी संबंधित स्कूलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:15 बजे दो अलग-अलग ईमेल प्राप्त हुए। पहले ईमेल में केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल और सादिक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को धमकी दी गई। इसके बाद दूसरे ईमेल में महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल और सेंट मैरी स्कूल को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर डीएसपी व एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंचीं। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय पुलिस पर भरोसा रखने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।