कस्बा की श्रीरामलीला महोत्सव का आगाज करते हुए अयोध्या चैक पर श्रीरामलीला महोत्सव के ध्वजारोहण विधिवत आचार्यों द्वारा वेदमंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया।
सोमवार को पूजनकर्ता सतीश चंद्र गर्ग ने उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत भी है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अयोध्या चैक पर सतीश चंद्र गर्ग ने आचार्य शैलेश शर्मा, अशोक शर्मा, संजय उपाध्याय, श्रीनाथ पाठक, तुषार उपाध्याय और अभिषेक शर्मा के संयुक्त वेदमंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से ध्वजारोहण कराया। इससे पहले ध्वज पूजन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम का स्मरण किया। आयोजकों ने बताया कि ध्वजारोहण के साथ श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। करीब पंद्रह दिन बाद श्रीरामलीला मैदान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, महामंत्री डॉ. लोकेश शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मदन गोपाल अग्रवाल, जयप्रकाश महेश्वरी, धीरेंद्र गांधी, विनोद कुमार जैन, उमेश चंद्र गुप्ता, सुनील वार्ष्णेय, विनोद जैन, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रमोद गर्ग, प्रदीप गुप्ता उर्फ बॉबी, अनिल गुप्ता, विद्याभूषण गर्ग, श्याम सुंदर जैन, नीरज अग्रवाल शांति स्वरूप गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



