बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोच लिया। उसे लेकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा करके बच्ची को छुड़ाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

यूपी के बहराइच में रविवार देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बालिका को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। ग्रामीणों देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। ग्रामीणों के लगातार पीछे आने पर तेंदुआ खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी
बुआ विजमा देवी के अनुसार, हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जंगल से सटे गांव में आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।