सासनी जलेसर रोड गांव किशनगढ़ स्थित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटी), सासनी में चल रहे 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 14 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया था। समापन समारोह के दौरान कृषि विभाग हाथरस के उप निदेशक (कृषि) एवं कैनरा बैंक आरसेटी के निदेशक सुनील कुमार झा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने ग्रामीण युवाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, खुद का स्वरोजगार स्थापित करने और खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर और कुशल कृषि उद्यमी बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।

आरसेटी निदेशक सुनील कुमार झा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिविर में सीखे गए कौशल का उपयोग कर वे उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ें और नए अवसर सृजित करें। कार्यक्रम का समापन युवाओं के नए संकल्प और उत्साह के साथ हुआ।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

