कमल माहेश्वंरी को मातृ शोक

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी के प्रमुख समाचार पत्र अभिकर्ता कमल माहेश्वरी की माताजी उर्मिला देवी का बुधवार की सुबह अचानक निधन हो गया।

जिसे लेकर यूपीडब्‍लूजेयू संस्‍था के पदाधिकारियों ने नगर कार्रालय पर शोकसभा का आयेाजन किया। जिसमें वक्‍ताओं ने कमल माहेश्‍वरी की मां श्रीमती उर्मिला देवी की दिवंगत आत्‍मा की शांति और शोकाकुल परिवार के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन धारण कर ईश्‍वर से प्रार्थना की। दिवंगत श्रीमती उर्मिला देवी करीब अस्सी वर्ष उम्र थी। बता दें कि दिवंगत श्रीमती उर्मिला देवी ने अपने पीछे पवन, कमल, विजय और अजय पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ा है। शोक सभा में मुख्‍य रूप से वीरेन्‍द्र जैन नारद, मनोज वार्ष्‍णेय, सुनील शर्मा, आबिद हुसैन, प्रशांत दीक्षित, गौरव दीक्षित, हिमांशु कुशवाहा, संजय शर्मा, राहुल प्रकाश, विमल महाजन, आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई