जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रमन खन्ना और ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कौशिक रेड के दौरान मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह सैलून करीब डेढ़ साल पहले भी गंजेपन के इलाज को लेकर विवादों में आया था।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खन्ना में जीटीबी मार्केट स्थित एक सैलून पर छापा मारा। यह कार्रवाई गंजेपन के इलाज के दावों से जुड़ी शिकायतों के बाद की गई।
टीम ने मौके से हेयर पैक पाउडर, शैंपू और तेल सहित कई उत्पादों के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने सैलून संचालक को निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट आने तक हेयर पैक लगाने और संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रमन खन्ना और ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कौशिक रेड के दौरान मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यह सैलून करीब डेढ़ साल पहले भी गंजेपन के इलाज को लेकर विवादों में आया था।