अभिषेक नौकरी के लिए जा रहा था। बेरी गेट के पास पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने एक्टिवा से उसे टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। उपचार के दाैरान उसकी मौत हो गई।

अमृतसर में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 17 साल का छात्र भी था।
पुलिसकोदिएबयानमेंसुनीलकुमारमोहननिवासीगोदाममोहल्ला, अमृतसरनेबतायाकिउसकाबेटाअभिषेकनौकरीकेलिएजारहाथा।बेरीगेटकेपासपीछेसेआएएकअज्ञातव्यक्तिनेएक्टिवासेउसेटक्करमारदी।हादसेमेंअभिषेकगंभीररूपसेघायलहोगया। उसेइलाजकेलिएअमनदीपअस्पतालमेंदाखिलकरवाया गया था।उपचारकेदाैरानउसकीमौतहोगई।पुलिसनेअज्ञातवाहनचालककेखिलाफमामलादर्जकरजांचशुरूकर दी है।
लोहारका रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलजान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा दिलजान सिंह दसवीं कक्षा में पढ़ता था। 16 अगस्त की रात घर के पास जागरण चल रहा था और परिवार के सदस्य उसमें शामिल थे। इसी दौरान बिजली चले जाने पर दिलजान सड़क की तरफ आ गया। तभी लोहारका रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिलजान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
