गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन दोनों पक्ष जमीन पर अपना अधिकार जताते रहे। यही विवाद शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।

तरनतारन के पहुविंड गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद में शनिवार को दो गुटों के बीच करीब दस मिनट तक गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में सुखराज सिंह राजू और अमरजीत सिंह गुट का निर्मल सिंह शामिल है। सुखराज का बेटा गुरनूर सिंह घायल हुआ है।
बताया गया कि गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं लेकिन दोनों पक्ष जमीन पर अपना अधिकार जताते रहे। शनिवार को दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई जिसके बाद दोनों पक्षों ने राइफल और पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
कुल कितने राउंड फायर हुए हैं, इसकी जानकारी पुलिस अभी जुटा रही है। गोली लगने से सुखराज सिंह राजू की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका बेटा गुरनूर सिंह घायल हो गया। वहीं अमरजीत सिंह गुट के निर्मल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
15 लोगों पर केस दर्ज
पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह समेत नौ नामजद आरोपियों और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।