रोहित यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बाल अपचारी पकड़े हैं। महिला मित्र से करीबी बढ़ने पर रोहित की हत्या की साजिश रची गई थी। वाराणसी से बुलाकर रोहित की हत्या की गई थी।
गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के करिमुल्लापुर (वसदेईया) नहर किनारे मिले रोहित यादव की हत्या का खुलासा हो गया है। रोहित की हत्या महिला मित्र से करीबी बढ़ने पर उसके दोस्त ने की थी। पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई है। हालांकि वारदात का मास्टरमाइंड श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मृतक की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच में हत्या की कड़ियां सुलझीं।
रोहित और श्यामसुंदर उर्फ गोलू पहले से परिचित और मित्र थे। एएसपी सिटी के अनुसार, गोलू की पहले से परिचित एक महिला ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में गोलू जेल गया था। बाद में उक्त महिला और उसकी बहन से रोहित का संपर्क हो गया। गोलू इसी बात से रोहित से नाराज था।
वाराणसी से बाइक पर बैठाकर लाया था
एएसपी सिटी के अनुसार, इसी रंजिश में गोलू ने तीन बाल अपचारियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की योजना बनाई। 29 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे रोहित को बाइक पर बैठाकर वाराणसी से शादियाबाद क्षेत्र के दयालपुर स्थित एक खाली मकान में लाया गया। यहां तमंचे और कारतूस की व्यवस्था करने के बाद रोहित को बाइक पर बैठाकर करिमुल्लापुर (वसदेईया) नहर के सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या से संबंधित वीडियो मोबाइल में मिला
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसमें वारदात से संबंधित वीडियो भी मिला है। आरोपियों ने रोहित को भयभीत करते हुए उसके परिचित से फोन पर बातचीत भी कराई थी। इसका ऑडियो भी जांच में सामने आया है। पुलिस का मानना है कि यह सब घटना के बाद लोगों को गुमराह करने की साजिश का हिस्सा था।

ये हुई बरामदगी
- 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस
- मृतक रोहित का मोबाइल फोन
- घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक
नहर पुलिया के पास तीनों को पकड़ा
पुलिस टीम ने शनिवार को बहरामपुर चौबहा के पास नहर पुलिया से तीनों बाल अपचारियों को करीब 2:25 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5), 315 और आयुध अधिनियम की धारा 9/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।