पुलिस ने चोरी के माल सहित दबोचा, भेजा जेल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

कोतवाली पुलिस ने पुलिस कप्तान देवेश पांडये के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड़, अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रुदायन रोड स्थित सैयद के पास लहौर्रा जाने वाले तिराहे से एक युवक को चोरी के माल सहित दबोचकर जेल भेजा है।
बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा ने बताया कि दिनांक 17 जुलाई को वीरेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी मोहल्ला किशनपुरी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कि उसके खेत से अज्ञात चोरों ने सोलर प्लेट, बैटरी झटका मशीन आदि सामान चोरी कर ले गये है। जिसे लेकर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। एसएचओ ने चोरों को पकडने के लिए एक टीम का गठन किया। जिसकी कमान स्वयं प्रभारी निरीक्षक संभाली उन्होंने ने बताया कि बुधवार को वह कस्बा इंचार्ज एसआई ओपी यादव तथा कांस्टेबिल अमित चैधरी के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि खेत में से चोरी करने वाला चोर मय सामान के रुदायन रोड तिराहे की ओर से सामान बेचने की फिराक में कहीं जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने सूचना को गंभीरता से लिया और मुखबिर की सूचना के अनुसार मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर हाथ में बोरे में कुछ सामान लिए युवक भागने लगा। इस पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया कि हो न हो यही चोर है। एसएचओ के इशारे पर पुलिस ने भी दौड लगाकर भाग रहे चोर को मय चोरी के सामान सहित दबोच लिया और उसे कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस ने पूर्व दर्ज अभियोग के आधार पर चोर को जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अशर्फी उर्फ अनुज पुत्र रामजीलाल निवासी नगला सरदा बताया है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई