किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मेवा सिंह आर्य ने बताया कि मनीषा के पिता संजय सीबीआई कोर्ट के अंदर गए हुए हैं। फिलहाल उन्हें यह सूचना मिली है कि 27 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई तय की गई है।

मनीषा की मौत मामले में सीबीआई की तरफ से सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि अभी सीबीआई की तरफ से मनीषा के पिता को कोई आत्महत्या संबंधी तथ्य मुहैया नहीं कराए गए हैं वहीं इस मामले की सीबीआई विशेष कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 अगस्त तय की है।
सीबीआई की तरफ से आत्महत्या से जुडे तथ्य भी कोर्ट के माध्यम से जल्द मनीषा के पिता को मुहैया कराए जाने की बात कही गई है। उधर किसान संगठन व मनीषा के पिता संजय का स्पष्ट कहना है कि कन्नी पंचायत में ये मामला रखा जाएगा। सीबीआई ने बेटी की मौत को न्याय नहीं दिया है, इसको लेकर आगामी रणनीति जल्द तय की जाएगी।




