हरियाणा के मानसूत्र सत्र की तारीख आ गई है। कैबिनेट बैठक में सत्र को लेकर तिथि घोषित की गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में आयोजित हुई। बैठक के बाद यह स्पष्ट हुआ कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कैबिनेट बैठक में विधानसभा के आगामी सत्र की तारीख पर मुहर लगाई। इससे पहले भी मानसून सत्र को अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में बुलाने की चर्चा चल रही थी।
आज की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया गया। इसके अलावा बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।




