पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय आसाराम अपनी पत्नी 46 वर्षीय बसकोरी देवी के साथ ढाणी में बने मकान में रहते थे। बसकोरी देवी की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था जबकि आसाराम कमर दर्द से परेशान रहते थे।

हिसार के गांव असरावां में दंपती ने जहर निगलकर कर अपनी जान दे दी। दोनों के शव किसी दूसरे किसान के खेत में पड़े मिले। दोनों ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें उन्होंने बीमारी से परेशान बताया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गय। अग्रोहा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया किया करवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय आसाराम अपनी पत्नी 46 वर्षीय बसकोरी देवी के साथ ढाणी में बने मकान में रहते थे। बसकोरी देवी की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था जबकि आसाराम कमर दर्द से परेशान रहते थे। दोनों ही सुबह से घर से गायब थे। परिजनों ने दोनों का पता लगाने की कोशिश की तो घर से एक सुसाइड नोट और जहर की डिब्बी मिली। इसके बाद उन्होंने घर के आसपास उनकी तलाश की तो 5 एकड़ दूर एक खेत में दोनों के शव मिले।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



