Kanpur News: युवती ने एसआई पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है।

बिठूर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस विभाग के एसआई पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी से इंकार करने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। पीड़िता का आरोप है कि 30 जून 2026 को एसआई ने घर आकर शादी से इंकार किया और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि बिठूर थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। मामले में डीसीपी पश्चिम ने मीडिया को बाइट जारी की है।



