कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्तावों पर सरकार से स्टेटस मांगा जिस पर स्पीकर में कहा कि जो प्रस्ताव कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दिए गए हैं उन्हें स्वीकार किया जाता है।

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बेअदबी कानून को लेकर हंगामा हो गया। कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी विधायकों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने काम रोको प्रस्तावों पर सरकार से स्टेटस मांगा जिस पर स्पीकर में कहा कि जो प्रस्ताव कांग्रेसी विधायकों की तरफ से दिए गए हैं उन्हें स्वीकार किया जाता है।
कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि खादों को लेकर सरकार की तरफ से कार्रवाई की जाती है। विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि अगर खाद चेक के दौरान नकली पाई जाती है तो रिटेलर के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के खिलाफ कारवाई जाती है। अगर मामलों में किसी बड़ी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए। कृषि मंत्री ने कहा कि दो बड़ी कंपनियों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। साथ ही दो नोटिस भी दिए गए हैं। जहां कही भी अनदेखी सामने आती है तो कारवाई की जाती है।



