आरोपी ने घर पर अकेले मौजूद 14 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर कमरे में बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह किसी को आवाज न लगा सके, और फिर उसके साथ जबरन गलत काम किया।

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोर को बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह रविवार को किसी काम से बाजार गई हुई थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला पवन कुमार उनके घर में घुस आया।
आरोपी ने घर पर अकेले मौजूद 14 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर कमरे में बंधक बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह किसी को आवाज न लगा सके, और फिर उसके साथ जबरन कुकर्म किया। घटना के बाद जब मां बाजार से वापस लौटीं, तो उन्होंने बेटे को बदहवास हालत में पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एक्शन लिया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मानसिंह से एक 14 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया और अब मुख्य आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



