
पारिवारिक विवाद में एक तीन बच्चों के पिता ने मंगलवार जमकर हंगामा किया। पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्साए पति ने ऑटो को रोककर पहले तो अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आत्महत्या करने की धमकी दी। देखते ही देखते अचानक फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक के आगे कूद गया। गंभीर रूप से चोटिल होने पर कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खुद पर कैंची से हमला करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी से जान बची। युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
रिश्तेदारी में आई पत्नी के पीछे यूपी से आया था पति
घायल की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर के साथ आठ साल पहले शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शराब का अत्याधिक सेवन करने के बाद पति मारपीट करता था। झगड़े से तंग आकर लक्ष्मी अपने तीन बच्चों को लेकर दो दिन पहले ही अंबाला सिटी के मानव चौक के पास स्थित अपने मामा के घर आ गई थी। पति दो दिन बाद ही अंबाला आ गया था। जबरन ले जाने के लिए पहले तो घर पर हंगामा किया। वह बच्चों को संग लेकर पति के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी काली पलटन पुल के पास ऑटो से उतरकर हाईवे किनारे जमकर हंगामा करने लगा। तभी वह एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूद गया। हादसे में व्यक्ति की दोनों टांगों में फ्रेक्चर व शरीर चोटें आई हैं।
लालकुर्ती चौकी प्रभारी राजिंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक व्यक्ति डिवाइडर पर खड़े होकर हंगामा कर रहा है। पुलिस की टीमें ने काफी समझाने का प्रयास किया। बावजूद व्यक्ति ने माना। एक बार तो वह पुलिस के पीछे भी ईंट लेकर दौड़ा। आखिर में पुलिस पकड़ने के बाद चौकी लाया गया था। पत्नी ने उसे बरेली ले जाने की बात बोली तो उसे ई-रिक्शा मेंं बिठाकर रेलवे स्टेशन की तरफ भेज दिया था। कुछ ही देर बाद पता चला कि व्यक्ति ट्रक के आगे कूदकर चोटिल हो गया। कैंट के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था, अभी उनकी पास वहां से कोई सूचना नहीं आई है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



