16 मार्च 2025 को जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में रॉजर संधू के घर की बालकनी में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला था। आरोप है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया कमाई को लेकर संधू पर रंगदारी का दबाव बना रहा था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जालंधर के यूट्यूबर रॉजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। मोहाली की विशेष एनआईए अदालत ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी संदिग्ध शहजाद भट्टी के खिलाफ ओपन-एंडेड गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस वारंट से इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और ब्राजील से उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आसान होगी।
जांच एजेंसी का दावा है कि भट्टी ब्राजील में छिपा है और कानूनी कार्रवाई से बच रहा है। एनआईए ने अदालत को बताया कि भट्टी न्यायिक प्रक्रिया से दूर रह रहा था। अदालत ने एजेंसी की दलीलों से सहमति जताते हुए यह वारंट जारी किया, जो उसकी गिरफ्तारी तक प्रभावी रहेगा।
मामला 16 मार्च 2025 का है, जब जालंधर के मकसूदां क्षेत्र में रॉजर संधू के घर की बालकनी में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला था। आरोप है कि शहजाद भट्टी सोशल मीडिया कमाई को लेकर संधू पर रंगदारी का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर उसने भारत में अपने साथियों के जरिये ग्रेनेड हमला करवाया। एनआईए का आरोप है कि भट्टी सीमापार से भारत में आतंक और आपराधिक गतिविधियों का नेटवर्क चलाता है।
व्हाट्सएप नेटवर्क से संचालन
जांच में सामने आया है कि शहजाद भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। वह इस ग्रुप के जरिये भारतीय ऑपरेटिव्स को निर्देश देता था। इसी नेटवर्क से साथियों की भर्ती, लॉजिस्टिक्स और हमले की योजना बनाई जाती थी। विदेश में बैठकर भारत में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश इसी नेटवर्क के जरिये रची गई।

पंजाब में 15 आपराधिक मामले
एनआईए ने अदालत में पंजाब पुलिस का रिकॉर्ड भी पेश किया। शहजाद भट्टी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में आतंकवाद, आपराधिक साजिश और रंगदारी जैसे आरोप शामिल हैं। वारंट जारी होने के बाद अब इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।