Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसे कंगना रनौत की पोस्ट का जवाब माना जा रहा है। इसमें उन्होंने जेन जी की भाषा को लेकर अपनी बात रखी है।

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने जेन जी की भाषा और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों पर बात रखी है। हाल ही में कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर गुस्से भरे रिएक्शन दिए हैं। इसके जवाब में, विशाल ने कहा है कि ध्यान इस बात पर दिया जाना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों के साथ कैसा बर्ताव किया गया।
विशाल ददलानी ने दिया जवाब
इंस्टाग्राम पर विशाल ददलानी ने स्टूडेंट्स के बचाव में कड़े शब्दों वाला एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘खराब भाषा!? आपने सड़कों पर बच्चों को पीटा। उन पर पत्थर फेंके और उन्हीं को दोषी ठहराया! उन पर गोलियां चलाईं। आंसू गैस छोड़ी। उनके चेहरों पर पैलेट गन चलाईं। आपके किराए के गुंडे अभी भी उन्हें धमका रहे हैं और पीट रहे हैं! ये गालियां आपने खुद कमाई हैं, मेरे ‘दोस्त’।’

ददलानी ने साथा निशाना
अपनी पोस्ट के कैप्शन में, विशाल ने युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पब्लिक ओपिनियन बनाने की सुनियोजित कोशिशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘ओह, और… पैसे देकर स्टोरी-कैंपेन और इन्फ्लुएंसर कैंपेन चलाने से आप और भी दयनीय लगते हैं।’

कंगना ने प्रदर्शन को कहा भद्दा
विशाल ददलानी का यह रिएक्शन तब आया जब भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को स्टूडेंट्स प्रोटेस्टर्स के व्यवहार और उनके ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो की आलोचना की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्होंने लिखा ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट के ये रील्स उल्टी लाने वाले हैं। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं… मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं।’

Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.