सासनी में गो-संरक्षण के लिए विहिप और बजरंग दल ने भरी हुंकार

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गोवंश संरक्षण, संवर्धन और इससे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति समाज में जनजागरूकता बढ़ाना रहा। अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भारी उत्साह देखने को मिला।
गुरूवार को आयोजित इस अभियान के तहत विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता विद्यापीठ इंटर कॉलेज, यूनियन पब्लिक स्कूल, एएसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर कॉलेज और सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। इन सभी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और गो-सेवा का समर्थन किया, गोवंश भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने कहा कि भारतीय संस्कृति और हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गोवंश का एक विशेष और पूजनीय महत्व है। इसके बिना ग्रामीण विकास की कल्पना अधूरी है। वहीं विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने अभियान के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन की मांगों की विस्तृत जानकारी दी।इन प्रमुख मांगों पर की गई चचार्रूभारतीय देशी गोवंश की सुरक्षा और उनका संवर्धन करना। रासायनिक खेती को छोड़ प्राकृतिक कृषि (गो-आधारित खेती) को बढ़ावा देना। भू-माफियाओं और अतिक्रमण से गोचर (चरागाह) भूमि की सुरक्षा करना। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गोवंश संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और गो-सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप डॉ विकास सिंह जिला संपर्क प्रमुख, योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष), हेमंत कौशल (प्रखंड उपाध्यक्ष), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री), अंकित उपाध्याय (प्रखंड संयोजक बजरंग दल), अंकित शर्मा (गोलू), अमन भार्गव, इसके अलावा प्रखंडएवं खण्ड के अनेक समर्पित व गोभक्त, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई