प्रधानमंत्री आवास योजना से नूरवानो का जीवन बदला

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

ग्राम पंचायत विलखौरा कलाँ निवासी नूरवानो पत्नी अल्लाराजी खाँ का जीवन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मिले पक्के घर से बदल गया है। पहले जहां उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, वहीं अब वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार नूरवानो का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। पति-पत्नी दोनों दिहाड़ी मजदूरी करके गुजारा करते थे। उनका कच्चा मकान बरसात में टपकता था, जिससे उन्हें हर मौसम में असुरक्षा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पात्रता के आधार पर नूरवानो का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए किया गया। उन्हें योजना के तहत तीन किश्तों में कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि मिली। इस आर्थिक सहयोग से उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ।
आवास निर्माण के दौरान उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 90 मानव दिवस का रोजगार भी मिला, जिससे उन्हें 21,330 रुपये की मजदूरी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 12 हजार रुपये की लागत से उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया, जिससे परिवार को खुले में शौच से मुक्ति मिली। आज नूरवानो का परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और बेहतर जीवन व्यतीत कर रहा है। नूरवानो ने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने केवल हमें एक पक्का घर ही नहीं दिया, बल्कि हमारे परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का विश्वास भी दिया है। उन्होंने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS