UP: कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू प्रेम कहानी का जहरीला अंत, दामिनी ने रचा था नाटक; चैट और सांप के फोटो से खुलासा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मेरठ में अतुल पंवार की प्रेम कहानी और हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई प्रेम कहानी का आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में फंसकर जहरीला अंत हुआ। 20 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची।

Meerut snake murder case love story that began at cosmetic shop ended in toxic way

मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले अतुल पंवार की प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा है। कॉस्मेटिक की दुकान से शुरू हुई यह प्रेम कहानी आठ साल बाद हत्या, बेवफाई और साजिश के जाल में उलझकर खत्म हो गई। पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और दो सपेरों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ साल पहले 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर अतुल और दामिनी की पहली मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद, दोनों ने परिजनों को राजी किया और सात साल पहले शादी कर ली। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था और करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने कृष्णा किड्स प्ले स्कूल खोला था।

स्कूल शुरू होने के बाद, तुषार नाम का युवक वहां ड्राइवर की नौकरी करने आया। इसी दौरान दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उनका मकसद न केवल एक साथ नई जिंदगी शुरू करना था, बल्कि अतुल के नाम पर हुए 20 लाख रुपये के बीमा की राशि को भी हड़पना था।

सपेरों को पांच लाख देने का था वादा
आरोपियों ने हत्या को एक हादसे का रूप देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले दो सपेरों, सोनू और उदय को इस काम के लिए चुना। योजना के तहत सांप से डसवाकर अतुल की हत्या की जानी थी ताकि किसी को शक न हो।

आरोपियों ने सपेरों को एडवांस के तौर पर 15 हजार रुपये दिए थे और बीमे की 20 लाख रुपये की राशि में से 5 लाख रुपये देने का वादा किया था। इससे पहले भी आरोपियों ने अतुल को मारने की कई बार कोशिश की थी। अंततः, शुक्रवार को अतुल का सफर पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर समाप्त हुआ।

एसएसपी के मुताबिक पत्नी दामिनी ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने के लिए मना किया लेकिन पिता इस पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद से ही दामिनी की चिंता बढ़ गई थी।

दामिनी ने रचा था नाटक
खुद पर शक न आए इसके लिए दामिनी ने बड़ी चालाकी से पूरा नाटक रचा। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने बेटे मानिक के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सोए हुए थे।

दामिनी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मोबाइल ने खोला राज
परिवार वालों ने शुरुआत से ही घटना पर संदेह जताते दामिनी पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए। जब पुलिस ने दामिनी का मोबाइल चेक किया तो तुषार के साथ व कॉल मिली।

इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दामिनी ने हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने तुषार को पकड़ लिया। उसके मोबाइल को चेक किया गया तो व्हाट्सएप में सपेरे के साथ चैट और सांप का फोटो मिला।

लेकिन पुलिस की गहन पूछताछ और जांच में कुछ ही घंटों के भीतर यह मामला हत्या का निकला और पुलिस ने दामिनी व तुषार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद हस्तिनापुर निवासी दोनों सपेरों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर स्कूल संचालक पति मार डाला
यूपी के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना इलाके के जे ब्लॉक कॉलोनी में पत्नी दामिनी ने प्रेमी बस चालक तुषार के साथ मिलकर स्कूल संचालक अपने पति अतुल कुमार पंवार (32) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अतुल को दूध में नींद की गोलियां खिलाईं और फिर सोते समय सांप से डसवाकर उनकी जान ले ली।

दामिनी, प्रेमी तुषार, दो सपेरे सोनू और उदय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम देने के लिए तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों की मदद ली। दोनों सपेरे हस्तिनापुर निवासी है। देर रात तक आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी रहीं।

हस्तिनापुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सांप से कटवाकर हत्या कर दी। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने बताया कि पति-पत्नी मिलकर एक स्कूल चलाते थे। महिला का अपने ही स्कूल के एक तुषार नामक बस ड्राइवर से संबंध का पता चला। तुषार के फोन में एक सांप की फोटो मिली। तुषार ने सपेरों से सांप खरीदा था। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का बेटा अपने दादा की देखरेख में है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.