
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रम का शांतिपूर्ण विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई जीजेयू इकाई के अध्यक्ष विकास बनभौरी को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही डिटेन कर लिया। विकास बनभौरी ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध का केंद्र है, किसी भी राजनीतिक दल का मंच नहीं। उनका विरोध किसी व्यक्ति या दल विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि इस सिद्धांत के पक्ष में है कि विश्वविद्यालय परिसर का उपयोग राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन किसी एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम की अनुमत देता है, तो भविष्य में सभी राजनीतिक संगठनों को भी समान अवसर देना होगा। विश्वविद्यालय को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखते हुए उसकी निष्पक्ष और शैक्षणिक गरिमा बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.