रायबरेली में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में सिपाही समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर…

यूपी के रायबरेली में तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार सिपाही सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा बछरावां कोतवाली क्षेत्र के खैरानी गांव के पास हुआ।