Ambala: केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार ढही; युवक झुलसा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रेलवे स्टेशन केसरी का रहने वाला दीपक कुमार खाना खाने के लिए अपने घर आया था। बंद रसोई में गैस लीक होने के कारण पहले से ही गैस का भारी दबाव बना हुआ था। जैसे ही दीपक ने खाना गर्म करने के लिए आग जलाई तो गैस ने तुरंत आग पकड़ ली।
Ambala: केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार  ढही; युवक झुलसा - Gas Cylinder Explodes In Kitchen Near Kesari Railway  Station In Ambala; House Wall Collapses -

रेलवे स्टेशन केसरी के पास मंगलवार को एक मकान की रसोई में खाना गर्म करते समय अचानक गैस सिलिंडर का पाइप फट गया। तेज धमाके के साथ ही रसोई सहित मकान की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में घर में मौजूद एक युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे नाजुक हालत में देखते हुए नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ सेक्टर-32 रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन केसरी का रहने वाला दीपक कुमार खाना खाने के लिए अपने घर आया था। बंद रसोई में गैस लीक होने के कारण पहले से ही गैस का भारी दबाव बना हुआ था। जैसे ही दीपक ने खाना गर्म करने के लिए आग जलाई तो गैस ने तुरंत आग पकड़ ली। चंद ही सेकेंड में सिलिंडर का पाइप भीषण धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ ही कंक्रीट की मजबूत दीवार भी ढह गई व दरवाज तक टूटकर दूर-दूर जा गिरे।

आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंचे व मलबे व धुएं के बीच झुलसे हुए दीपक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक के पिता पवन सिंह ने रुंधे गले से बताया कि हादसे के समय घर पर केवल वह ओर उनका बेटा दीपक ही मौजूद थे। दीपक की मां दवाई लेने के लिए डॉक्टर पर गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई