मामले में बेटे ने आरोप लगाया कि मां शौच के लिए गई थी जहां पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं, मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पिटाई भी की।

लखनऊ के इटौंजा के एक गांव में सोमवार की रात लगभग 11:30 बजे एक 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला किसी प्रकार घिसटती घर पहुंची और बेटे को पूरी घटना बताई। पुलिस घटना के आधा घंटा बाद मौके पर पहुंची।
बुजुर्ग महिला को लेकर बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्र हॉस्पिटल पहुंची। जहां पर उसको इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
बेटे का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने उसकी मां के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि बेटे की शिकायत दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।


