Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में अंगूठी गुम होने के विवाद में पति पर पत्नी की हत्या कर डाली। अंतिम संस्कार से पहले महिला के भाई की सूचना पर पुलिस ने चिता से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Man Allegedly Kills Wife Over Missing Ring, Body Taken Off Funeral Pyre for Postmortem in Meerut

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। अंगूठी गुम होने को लेकर हुए विवाद के दौरान पति पर पत्नी की हत्या कर डाली। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अंगूठी गुम होने पर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी सुरेश मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब 30 वर्ष पहले विमलेश से हुई थी। तीन दिन पहले घर की अलमारी से एक अंगूठी गायब हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार देर रात कहासुनी बढ़ने के बाद मामला हिंसक हो गया।
शीशे के टुकड़े से गले पर हमला करने का आरोप
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान सुरेश ने गुस्से में पत्नी को धक्का दिया, जिससे वह ड्रेसिंग मेज से टकरा गई और वहां लगा शीशा टूट गया। आरोप है कि इसके बाद सुरेश ने टूटे हुए शीशे का टुकड़ा उठाकर विमलेश के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल विमलेश को परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

भाई के संदेह पर रुका अंतिम संस्कार
घटना के बाद परिजन बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला के भाई विनोद को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से शव उतरवाकर परीक्षण के लिए भेज दिया।

आरोपी से पूछताछ, रिपोर्ट का इंतजार
क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परीक्षण रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई