बाघापुराना में फायरिंग: विधायक के गांव में देर रात चली गोलियां, एक व्यक्ति की मौत; पुरानी रंजिश की आशंका

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

देर रात गांव सुखानंद में पुरानी रंजिश के कारण गोली चली। गोली लगने से जसकरण की मौत हो गई।

Firing in Baghapurana Shots fired late at night one killed

मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चीदा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना और एसआई मंगल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

डीएसपी बाघापुराना जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि देर रात फायरिंग हुई है। गोली लगने से जसकरण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है, जिसके चलते इस घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई