
गांव कस नगला में अज्ञात चोरों ने एक ग्रामीण की भैंस चोरी कर ली। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने कोतवाली में पुलिस से की है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव खोतरपाल पाठक पुत्र भोला पाठक अपने दैनिक कार्यों को समाप्त कर अपने परिजनों के साथ सो गया। घर के निकट ही घेर में उसकी करीब अस्सी हजार रूपये की भैंस बंधी थी। बताते हैं कि आधी रात को अज्ञात चोरों ने घेर में किसी प्रकार प्रवेश कर ग्रामीण की भैंस चोरी कर ले गये। सुबह जब ग्रामीण की नींद खुली और घेर में भैंस न पाकर उसके होश फाख्ता हो गये, जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड जुट गई। लोगों ने चोरों के पग चिन्हों पर काफी तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। फिलहाल ग्रामीण ने घटना की शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
