गांव बांधनू शिकोहाबाद की एक बेसहारा महिला ने अपना जीवन यापन के लिए आवास प्लॉट की मांग करते हुए भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन केे पदाधिकारियों को साथ लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स से गुहार लगाई है।
गांव बांधनू में जब वृद्धा के बारे में जानकारी जब भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों को हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा से वृद्धा का दुख देखा नहीं गया और उन्होंने पीड़िता को साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और वृद्धा गुड़िया देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में अपनी व्यथा सुनाई है। वृद्धा ने बताया कि उनके पास रहने के लिए खुद का कोई मकान नहीं है और न ही आजीविका चलाने के लिए कोई खेती की जमीन या प्लॉट है। आपदाओं की मार झेल रही गुड़िया देवी ने बताया कि लगभग पंद्रह वर्ष पहले उनके पति चल बसे और करीब दस वर्ष पूर्व उसका इकलौता बेटा भी साथ छोड भगवान को प्यारा हो गया। पति और जवान बेटे की मौत के बाद वह बिल्कुल अकेली और बेसहारा हो गई हैं। करीब पच्चीस वर्षों से गांव के ही एक जूनियर स्कूल में रहकर किसी तरह अपना जीवन व्यतीत कर रही है। वृद्धा ने जिलाधिकारी को बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास रहने-सहने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उन्हें भारी दिक्कतों और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़िता का दुख देखते हुए भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने भी डीएम से वृद्धा के जीवनयापन हेतु एक प्लॉट और आवास स्वीकृत कराकर मदद किए जाने की भावुक अपील की। इस भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता, हाथरस जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गौड़, जिला उपाध्यक्ष दानवीर सिंह आर्य और संगठन के सदस्य राजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS