सासनी एबीजी अस्पताल निर्माण में मजदूर घायलय, प्रबंधन पर मदद से इनकार का आरोप, पीड़ित की हालत गंभीर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ रोड गांव बरसे के निकट स्थित एबीजी हाॅस्पीटल में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर करीब बारह फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर मदद से इनकार करने का आरोप लगाया है।

बुधवार को घाायल मजदूर की पत्नी श्रीमती संगीता से मिली जानकारी के अनुसार उसका पति डालचंद नाम अस्पताल में प्लंबिंग के काम करने हेतु जितेंद्र नामक व्यक्ति ने बुलाया था। निर्माण स्थल पर काम करते समय डालचंद अचानक बारह फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। संगीता के अनुसार, यह हादसा पाइप टूटने या पैर फिसलने के कारण हुआ। घायल की पत्नी का अरोप है कि जब उसने गंभीर रूप से घायल पति के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से मदद मांगी, तो प्रबंधन ने सहयोग करने से इनकार कर दिया। घायल की पत्नी ने दावा किया कि उसे अस्पताल से बाहर धकेल दिया गया। डालचंद के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है। पीड़ित परिवार, जो मजदूरी कर जीवन यापन करता है, डालचंद की पत्नी संगीता ने तहरीर देकर अब पुलिस प्रशासन से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं सासनी कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS