श्री अमरनाथ शिव शक्ति सेवा मण्डल, अलीगढ़ की सासनी शाखा द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले 18वें विशाल भंडारे के लिए खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सामान मंगलवार को बालटाल, जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया।
भंडारा सामान शाखा द्वारा 4 मैक्स गाड़ियों में भरकर भंडारे हेतु आवश्यक खाद्य सामग्री व अन्य सामान बालटाल भेजा है। सामान भेजने से पूर्व विधि-विधान व पूजा-अर्चना की गई सभी सेवादारों ने बाबा अमरनाथ के चरणों में यात्रा की सफलता व श्रद्धालुओं के मंगलमय दर्शन की कामना की। पूजन व सामग्री प्रेषण कार्यक्रम में शाखा के सेवादार विवेक उपाध्याय जिला अध्यक्ष कांग्रेस हाथरस, नीरज वाष्र्णेय, अभिषेक वाष्र्णेय, हिमांशु वाष्र्णेय, महेंद्र सोलंकी, विजय शर्मा उर्फ वेंजू पंडित, महेश वाष्र्णेय, हेमंत सेंगर, शिव कुमार व आचार्य शैलेष कुमार उपस्थित रहे। मनीष सिंह, वकील वाष्र्णेय, पुष्कर वाष्र्णेय, हरिशंकर वाष्र्णेय, नवीन उपाध्याय, कांता पचैरी, संजय उपाध्याय, बंटी प्रधान सहित अनेक श्रद्धालु व समाजसेवी भी मौजूद रहे। विवेक उपाध्याय ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा सेवा, समर्पण व सनातन संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं। बाबा बर्फानी से प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय व सुरक्षित रहे। नीरज वाष्र्णेय ने कहा कि सेवा मण्डल द्वारा विगत वर्षों से निःस्वार्थ सेवा की परंपरा प्रेरणादायक है। बाबा की कृपा से भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न करने की कामना की।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



