UP: मौसम बना बाधा, दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर की लैंडिंग; पढ़िए पूरी लिस्ट

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

दिल्ली में खराब मौसम के कारण आठ उड़ानों को लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया। इनमें विभिन्न शहरों से दिल्ली जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। मौसम सुधरने के बाद अधिकांश उड़ानें रवाना कर दी गईं। कुछ यात्रियों ने यात्रा स्थगित की, जबकि एक उड़ान रद्द होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

UP: Weather plays spoilsport; eight Delhi-bound flights land at Lucknow Airport; read the full list.

दिल्ली में खराब मौसम के चलते 12-13 जून की मध्यरात्रि के दौरान कुल आठ उड़ानों को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए) लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एयरलाइनों ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

डायवर्ट की गई उड़ानों में अहमदाबाद-दिल्ली इंडिगो 6E932, वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया AI29004, पटना-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस IX1029, भुवनेश्वर-दिल्ली एयर इंडिया AI1847, मंगलुरु-दिल्ली इंडिगो 6E6457, अल्माटी-दिल्ली एयर अस्ताना KC963, किशनगढ़-दिल्ली इंडिगो 6E6636 तथा पटना-दिल्ली स्पाइसजेट SG2478 शामिल रहीं। अधिकांश उड़ानें मौसम में सुधार होने के बाद लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना कर दी गईं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX1029 के 23 यात्रियों ने स्वेच्छा से अपनी यात्रा स्थगित कर दी, जबकि इंडिगो 6E6636 के तीन यात्री लखनऊ में उतर गए। स्पाइसजेट की उड़ान SG2478 को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार सभी उड़ानों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया।

यात्रियों को आवश्यक सहायता, जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित होने से यह एहतियाती कदम उठाया गया।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई