विनेश फोगाट ने हरियाणा में SIR को लेकर जुलाना में बयान दिया है। उन्होंने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। डिटेल में पढ़ें खबर…

पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट 2026 एशियन गेम्स की कुश्ती के ट्रायल्स में भाग लेने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से अपनी जुलाना विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने चुनावी तैयारियों, पार्टी संगठन और आम जनता के मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिए। विनेश फोगाट ने कहा कि SIR हरियाणा में शुरू हो रहा है। फर्जी वोटर शामिल नहीं होने चाहिए और असली वोटर बाहर नहीं होने चाहिए।
कांग्रेस परिवार से नहीं कोई कोई नाराजगी
पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई नाराजगी नहीं है। यह परिवार है, अगर परिवार में कोई नाराजगी है तो हम उसे अंदर ही सुलझा लेंगे। मैं सबको साथ लेकर चल रही हूं। कांग्रेस पार्टी का रुख साफ है कि लोगों को किसी एक व्यक्ति से नहीं, बल्कि पूरी पार्टी से जोड़ना है।

खेल और राजनीति पर विनेश का विचार
विनेश ने कहा कि अगर राजनीति खेल को बर्बाद करने की कोशिश करे तो हमें राजनीति पर भी ध्यान देना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं के लिए कुछ करने की अपनी इच्छा भी जताई।

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर बोलीं विनेश
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में तीसरी बार वृद्धि पर विनेश फोगाट ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत तीसरी बार बढ़ाई गई है और आगे भी बढ़ने वाली है। राहुल गांधी पूरे देश के सामने यह मुद्दा उठा रहे हैं। आने वाले समय में ये महंगाई और बढ़ेगी।