लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह नई दिल्ली से आ रही श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन में अचानक धमाका हुआ। इससे लोगों में हड़कंप मच गया।

लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से हड़कंप मच गया। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) जैसे ही स्टेशन से रवाना होने लगी, अचानक दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी वहां पहुंच गए। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
कारणों पर सस्पेंस
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज
आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी भी है और इसे लेकर हिंदू संगठनों ने मार्च निकालने का ऐलान कर रखा है। ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पंजाब में पहले ही अलर्ट है। कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से पहले ही सुरक्षा के इंतजाम किए हुए है। हालांकि महानगर में धमाके की पहले भी कई बार धमकियां आ चुकी है। रेलवे स्टेशन पर भी धमाके की कई बार धमकियां आ चुकी है। जिसे लेकर पुलिस के आलाधिकारी इस एंगल से भी जांच करने मेंजुटे है।